फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से पिज्जा की दुकान में लगी लगी आग, बंद कर घर जाने के बाद अचानक हुआ हादसा

Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच

सार

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान में रखे फर्नीचर, फ्रीजर, ओवन, गैस सिलिंडर, काउंटर, कच्चा माल और अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने के बाद सारा सामान जलकर राख हो गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच थाना क्षेत्र के अनुराधा चौक के पास शनिवार रात पिज्जा-बर्गर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जल गया। हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लेहनी नंबर दो निवासी हृदयानंद गुप्ता मोनू उर्फ की भटहट रोड पर 'माही पिज्जा' के नाम से दुकान है।

शनिवार रात करीब नौ बजे मोनू दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ ही देर बाद दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार और पास में रहने वाले उसके रिश्तेदार को फोन पर दी। सूचना मिलते मोनू पहुंचे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग को काबू किया।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान में रखे फर्नीचर, फ्रीजर, ओवन, गैस सिलिंडर, काउंटर, कच्चा माल और अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें