फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्यार्थियों को अब महंगी किताबों से मिलेगी राहत, क्यूआर कोड से कर सकेंगे डिजिटल स्टडी

Sat, 21 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की पुस्तकों से कराई जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की गुणवत्ता के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी। पहले अलग-अलग किताबें अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ती थीं। अब 10 पुस्तकों का पूरा सेट लगभग 400 रुपये में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगी। एनसीईआरटी पुस्तकों में दिए गए क्यूआर कोड विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा लेकर आए हैं। छात्र जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन करेंगे, संबंधित अध्याय की डिजिटल सामग्री, ई-बुक, अभ्यास प्रश्न और अतिरिक्त अध्ययन सामग्री सीधे मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। पिछले वर्ष इस योजना की शुरुआत हुई थी।
उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विद्यार्थी इन्हें पीडीएफ के रूप में निशुल्क डाउनलोड भी कर सकेंगे। डिजिटल कंटेंट से कठिन विषयों को समझना आसान होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। इससे पाठ्यक्रम में एकरूपता आएगी और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें