फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूरजकुंड से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए हार्बर्ट बांध तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के उत्तरी हिस्से की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सूरजकुंड से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए हार्बर्ट बांध तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क का शिलान्यास किया है। वर्तमान में प्रस्तावित मार्ग पर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के एई वीरेंद्र यादव के अनुसार, सड़क की चौड़ाई अलग-अलग स्थानों पर 3.75 मीटर से 5.5 मीटर तक होगी। इससे यातायात सुगम होगा और लोगों को सहूलियत मिलेगी।
यह सड़क हार्बर्ट बांध क्षेत्र को सीधे फोरलेन मार्ग से जोड़ेगी। इसके चलते आसपास के मोहल्लों के लोगों को शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आवागमन का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें