फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: मोबाइल चोरी के आरोप में मंदबुद्धि युवक को तार से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 25 Oct 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर के तमकुहीराज इलाके में मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने मंदबुद्धि युवक को पकड़कर विद्युत पोल में बांधकर मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बेरहमी से पीटा। आरोप है युवक के शरीर पर खुजली वाला कोई पदार्थ भी लगाया गया।
विज्ञापन
मंदबुद्धि युवक को तार से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के तमकुहीराज थाना इलाके के गोड़इता श्रीराम में रविवार को एक मंदबुद्धि युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में मनबढ़ों ने तार से बांधकर बेरहमी पीटा है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदरा निवासी चंचल यादव मंदबुद्धि है। वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता है। कभी कभार वह ट्रैक्टर चालक का काम भी करता है। इसी क्रम में रविवार को युवक थाना क्षेत्र के गोडइता श्रीराम पहुंच गया। 

मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने मंदबुद्धि युवक को पकड़कर विद्युत पोल में बांधकर मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बेरहमी से पीटने लगे। आरोप है युवक के शरीर पर खुजली वाला कोई पदार्थ भी लगाया गया।
विज्ञापन






इसी दौरान गांव के लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवक के साथ हुई बर्बरता की जानकारी जब खुदरा के लोगों को हुई तो लोग विरोध करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएचओ तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय ने बताया मामला संज्ञान में है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें