फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की संपत्ति: गोरखपुर में 58 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर वक्फ के नाम पर, शासन में भेजी गई रिपोर्ट

Sun, 26 Jan 2025 02:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

शासन के निर्देश पर जिले में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 964 वक्फ की संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में मिली है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील यानी शहर में 29 हेक्टेयर जमीन सरकारी निकली है और इस पर वक्फ की संपत्ति का दावा किया गया है। यह जमीनें बेतियाहाता, तुर्कमानपुर, मोहद्दीपुर, डोमिनगढ़, बहरामुपर, मियां बाजार आदि इलाकों में है।
विज्ञापन
वक्फ की संपत्ति( सांकेतिक) - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 57.81 हेक्टेयर सरकारी जमीनों पर वक्फ की संपत्ति के नाम पर कब्जा है। प्रशासन के सर्वे में 346 स्थानों पर ऐसी जमीनें मिली हैं जो ग्राम समाज की हैं और वक्फ संपत्ति के नाम से रिकॉर्ड में दर्ज है। इन जमीनों पर लंबे समय से कब्जा भी है। सबसे ज्यादा सदर तहसील में 114 संपत्तियां मिली हैं। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में प्रशासन ने तहसीलवार जमीनों का ब्यौरा भेजा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 964 वक्फ की संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में मिली है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील यानी शहर में 29 हेक्टेयर जमीन सरकारी निकली है और इस पर वक्फ की संपत्ति का दावा किया गया है। यह जमीनें बेतियाहाता, तुर्कमानपुर, मोहद्दीपुर, डोमिनगढ़, बहरामुपर, मियां बाजार आदि इलाकों में है।

इसके अलावा सहजनवां में 66 संपत्ति मिली है जिसका रकबा 8.404 हेक्टेयर और चौरीचौरा में 36 संपत्तियां 6.470 हेक्टेयर जमीन पर है। सबसे कम खजनी तहसील में 2.880 हेक्टेयर जमीन पर 32 वक्फ की संपत्तियां हैं। इनमें से ज्यादा पर या तो कब्रिस्तान है या फिर कब्जा करके दुकान-मकान बन गए हैं। इन संपत्तियों का ब्यौरा लखनऊ में हुए जेपीसी कमेटी की बैठक में भी रखा गया है।
विज्ञापन

वक्फ की संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कराने के लिए सर्वे कराया गया था। जिले में कुल 964 वक्फ की संपत्तियां मिली हैं। इनमें 346 संपत्तियां सरकारी जमीन पर है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है:कृष्णा करुणेश, डीएम

तहसीलवार जमीनों का विवरण ( हेक्टेयर में)
 
तहसील कुल संख्या कुल रकबा
सदर     114    29.09
बांसगांव   34  3.364
खजनी 32 2.880
गोला  33  3.664
सहजनवां 66    8.404
चौरीचौरा 36   6.470
कैंपियरगंज  31  3.941

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें