फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब बच्चों के कैंसर का उपचार संभव हो पाएगा। इसे लेकर बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रारंभिक निदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली सुबह प्राचार्य कार्यालय से शुरू होकर डीएम कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि अब गोरखपुर और आसपास के जिलों के बच्चों में कैंसर की जांच और उपचार की सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। अब लोगों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डॉ. कुलदीप ने बताया कि वर्ष 2024 से यहां बाल कैंसर उपचार शुरू हुआ है और अब तक करीब 65 बच्चों का इलाज किया जा चुका है। कैनकिड्स किड्सकैन से डॉ. योगिता भाटिया ने बताया कि संस्था जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और रेफरल नेटवर्क के माध्यम से बाल कैंसर देखभाल को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। डॉ. हरेश गुप्ता ने कहा कि जागरूकता ही बच्चों में कैंसर की समय पर पहचान और सफल उपचार की कुंजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें