फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा के तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ अगस्त को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा से निकाली जाएगी यात्रा, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी शामिल होंगे
विज्ञापन



गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से नौ अगस्त को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा गोलघर होते हुए गोलघर काली मंदिर के पास सरदार पटेल चौक तक जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने नौ से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना तैयार की है। सभी बूथ अध्यक्षों को कम के कम 50-50 घरों को यात्रा से जोड़ने का भी लक्ष्य दिया गया है। समाज के सभी वर्ग को अभियान से जोड़ने के साथ ही प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। अभियान दौरान हर घर पहुंचने के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है। तिरंगा यात्रा में विधायक, पार्षद और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। गोलघर में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि नौ अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 15 अगस्त तक कार्यकर्ता हर घर तक तिरंगा पहुंंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें