गोरखपुर। होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से दो मार्च को आयोजित भक्त प्रहलाद की शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह वर्ष समिति के लिए विशेष है, क्योंकि यह शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रही है।
समिति ने इस अवसर पर उत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हिंदू युवा वाहिनी भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। शोभा यात्रा में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए फगुआ गीतों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 11 ब्राह्मणों द्वारा शंख ध्वनि और 51 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से सजावट की जाएगी। यह यात्रा नार्मल तिराहा से पांडेयहाता चौराहा तक जाएगी।