फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन की रजिस्ट्री करने का झांसा देकर प्राइवेटकर्मी से ठगे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। पादरी बाजार के हनुमंतनगर निवासी प्राइवेटकर्मी सुशील कुमार गौतम से ठगी हो गई। जालसाजों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर उनके 15 लाख रुपये ठग लिए। तय समय के बाद भी रजिस्ट्री न होने पर पीड़ित ने जब अपने रुपये की मांग की तो आरोपियों ने जातिसूचक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम जनता दर्शन में गुहार लगाई। इसके बाद पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सुशील कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें आवास के लिए जमीन खरीदनी थी। जानकारी मिलने पर उन्होंने महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी पन्ने लाल यादव से संपर्क किया। पन्ने लाल ने बताया कि उनकी जमीन (गाटा संख्या 1471) का एग्रीमेंट पहले ही शिव कुमार चौहान के साथ हो चुका है, इसलिए रजिस्ट्री उसी के माध्यम से होगी। सुशील के अनुसार, पन्ने लाल और शिव कुमार ने जमीन दो लाख 45 हजार रुपये प्रति डिस्मिल की कीमत पर बेचने का प्रस्ताव दिया। पांच डिस्मिल जमीन के लिए सुशील ने सात फरवरी 2023 को भाई के खाते से 10 लाख रुपये शिव कुमार के खाते में भेजे और पांच लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद दोनों आरोपी लगातार एक साल तक उन्हें टालते रहे। सुशील ने जब दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें नौ अक्तूबर की रात जंगल धूसड़ चौराहे पर बुलाया। आरोप है कि जब वह अपने रिश्तेदार चंद्रशेखर के साथ पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि हमारी सरकार होती तो हत्या कर देते। किसी तरह दोनों वहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें