फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नंदानगर से कुसम्ही के बीच बनेगा निजी बस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में निजी बसों के बढ़ते दबाव और यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए बरहुआं के बाद अब नंदानगर से कुसम्ही के बीच निजी बस स्टेशन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम और प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बाहरी हिस्से में निजी बस स्टेशन विकसित होने से शहर के भीतर बसों का अनावश्यक प्रवेश कम होगा, इससे प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही यात्रियों को भी एक व्यवस्थित स्थान से बसों की सुविधा मिल सकेगी। बरहुआं में प्रस्तावित निजी बस स्टेशन की तर्ज पर यहां भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस अड्डा विकसित करने की योजना है।

अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में भूमि का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृतियां ली जाएंगी। जमीन उपलब्ध होने के बाद परियोजना पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि इस बस स्टेशन से पूर्वी और उत्तरी दिशा से आने-जाने वाली निजी बसों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें