गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को पिपरा वसंत गांव में तालाब में डूब रहे युवक की आरक्षी ने जान बचा ली। विसर्जन ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा वसंत गांव में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान रिश्तेदारी में आए आकाश पासवान लोगों के मना करने के बावजूद तालाब के गहरे पानी में चला गया। कुछ ही देर में वह डूबने लगा।
विसर्जन ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने आकाश को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक खतरे से बाहर है। अजीत कुमार 2025 बैच के आरक्षी हैं। उनकी तत्परता और साहस की स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की।