फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Mon, 27 Jul 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। संघ के जिला कार्यालय, आनंद इंदर कॉलोनी, हर्दीचक में आयोजित चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अध्यक्ष जगमोहन दुबे की अध्यक्षता में हुई। निर्वाचन के दौरान सुधीर कुमार सिंह को जिलामंत्री, दिलीप राय को जिलाध्यक्ष, अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष और सिंहेंद्र भाटिया को संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा संजय यादव, सत्यपाल दुबे, रामदयाल जायसवाल, संजय सिंह, मनोज कुमार राय, ब्रजेश पाल सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, संजय जायसवाल, प्रमोद कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों, समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने और कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें