फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईसीयू में सुहागन बनी युवती की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के एक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में सुहागन बनी पूजा यादव की तबीयत बृहस्पतिवार की रात बिगड़ गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देर रात हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे लखनऊ के चिनहट रोड स्थित केआरएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि इलाज में काफी रकम खर्च होने के कारण परिवार के लोग आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूजा के नाम से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बांसगांव इलाके के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता महदेवा बाजार के महुआ गांव निवासी सन्नी यादव के साथ नवंबर 2025 में तय हुआ था। 13 मई 2026 को दोनों दाम्पत्य बंधन में बंधने वाले थे। उसी दिन पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर भी था। सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा के बाद लौटते समय चक्कर आ जाने के कारण वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसके बाद शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
हादसे के बाद उपजे संकट के बीच दोनों परिवारों ने आपसी समझ से शादी की रस्में पूरी कराने का निर्णय लिया। 13 मई की रात करीब एक बजे सन्नी ने कुछ रिश्तेदारों के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग भरी थी। सिंदूरदान की रस्म आईसीयू में पूरी हुई। हालांकि, सिंदूरदान के दौरान पूजा अस्पताल के कपड़ों में बेड पर बेहोश पड़ी रही थी। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद से पूजा को होश नहीं आया। बृहस्पतिवार को तबीयत में सुधार होता देख परिजनों को तसल्ली हुई थी लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से फिर मायूसी छा गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें