-60 करोड़ होंगे खर्च, जल्द इसके लिए होगा सर्वे, उपकेंद्रों को इससे दी जाएगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धुरियापार में 132 केवी का नया बिजलीघर बनाने की योजना है। इससे धुरियापार औद्योगिक गलियारे को भी बिजली देने के साथ कुछ और उपकेंद्रों को भी बिजली दी जाएगी। इससे उद्योगों को राहत मिलेगी। इसके लिए लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार बिजलीघर के निर्माण में आने वाला खर्च गीडा वहन करेगा। साथ ही बिजलीघर के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाएगा। बिजलीघर का निर्माण विद्युत पारेषण खंड की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे करके बिजलीघर के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। बताया जा रहा है कि बिजली की जरूरत को देखते हुए गीडा ने बिजली निगम को बिजलीघर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसको लेकर बिजली निगम ने 132 केवी का बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया है।
बिजलीघर बनाने में करीब 60 करोड़ की लागत आएगी। इस बिजलीघर से क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों को भी पर्याप्त और निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजलीघर को 220 केवी गोला बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 14 किमी की हाईटेंशन लाइन बनाने की भी योजना है। पारेषण खंड-दो के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि 132 केवी बिजलीघर धुरियापार में बनेगा। इससे औद्योगिक गलियारे में निर्बाध बिजली दी जा सकेगी। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है।