फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 27 दिन के नवजात और मां की मौत- ससुर घायल; पति विदेश में

Thu, 03 Sep 2026 02:15 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी,गुलरिहा

सार

 महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बहू अफसाना (35), पत्नी अजबुद्दीन और 27 दिन के पोते हमजा को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे। मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला और उसके 27 दिन के नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला के ससुर को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से मौके पर जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बहू अफसाना (35), पत्नी अजबुद्दीन और 27 दिन के पोते हमजा को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे।

मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अफसाना और उसके नवजात बेटे हमजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निजामुद्दीन को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतका का पति विदेश में है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें