फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट करने के विरोध में बैठक

Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय को अयोध्या में दर्शन के दौरान हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय, माया बाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य एवं पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने की, जबकि संचालन महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सदानंद पांडे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और आस्था से जुड़े मामलों को भी विवाद का विषय बना रही है। उन्होंने सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। तौकीर आलम ने कहा कि रामलला के दर्शन करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या जाने वाले कांग्रेस के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक और अन्य नेता शामिल थे, को हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार की कार्रवाई की निंदा की।
बैठक में गणेश मिश्रा, अनुराग पांडे, शैलेंद्र पांडे, तस्लीम, गुलाम ताहिर, परवेज खान, सुहैल अंसारी, एसपी सिंह, महेंद्र मिश्रा, चंद्रिका भारती, सुरेंद्र पासवान, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अजय मिश्रा, अरशद परवेज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें