फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन विवाद में असलहा लहराया, फुलवरिया में दो पक्षों में हिंसक झड़प- एक के कंधे की हड्डी टूटी

Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

दूसरे पक्ष की ओर से शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह पुश्तैनी जमीन पर बुआई करने गए थे। इसी दौरान राजेश्वर उर्फ अतुल सिंह, स्वतंत्र प्रताप सिंह, भोगी, गनर सलमान और स्वतंत्र प्रताप का साला सहित करीब 15 अज्ञात लोग गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के फुलवरिया गांव में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खेत की बुआई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और असलहा लहराने तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति के कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 17 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से फुलवरिया निवासी स्वतंत्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर से उनके खेत की जबरन बुआई कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने सहयोगी प्रियांशु के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद राघवेंद्र प्रताप सिंह दो बेटों आकाश व सिद्धार्थ, चचेरे भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन कनौजिया, आशीष कनौजिया, भकोल और चार अज्ञात के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रियांशु पर पत्थरबाजी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने असलहा निकालकर धमकी दी कि पीछे हट जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। मारपीट में प्रियांशु के कंधे की हड्डी टूट गई। आरोप है कि उनके गले से चेन भी छीन ली गई।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह पुश्तैनी जमीन पर बुआई करने गए थे। इसी दौरान राजेश्वर उर्फ अतुल सिंह, स्वतंत्र प्रताप सिंह, भोगी, गनर सलमान और स्वतंत्र प्रताप का साला सहित करीब 15 अज्ञात लोग गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिए।

आरोप है कि चचेरे भाई के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई और गले की चेन छीन ली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें