फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक पुराना रिश्ता फिर लौटा: पहली बीवी 15 साल बाद लौटी...अब दो पत्नियों के बीच फंसा पति

Thu, 18 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

युवक की शादी करीब 20 वर्ष पहले थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन कुछ समय बाद पति की शराब पीने की आदत को लेकर विवाद बढ़ने लगा। घरेलू कलह इतनी बढ़ी कि पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र की भटहट चौकी अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को सनसनी और कौतूहल का माहौल बन गया, जब 15 साल पहले मायके गई एक विवाहिता अचानक अपने ससुराल लौट आई। उसे यह जानकर गहरा झटका लगा कि पति ने इस दौरान दूसरी शादी कर ली है और परिवार में बच्चे भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


मामला इतना उलझा कि बात सीधे भटहट चौकी तक पहुंच गई, जहां पंचायत बैठी लेकिन घंटों की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। जानकारी के अनुसार, युवक की शादी करीब 20 वर्ष पहले थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन कुछ समय बाद पति की शराब पीने की आदत को लेकर विवाद बढ़ने लगा।

घरेलू कलह इतनी बढ़ी कि पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। पति का दावा है कि उसने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। वर्षों तक संपर्क न होने के बाद युवक ने समाज और परिवार की सहमति से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


पहली पत्नी को जब दूसरी शादी और बच्चों की जानकारी मिली, तो वह 15 साल बाद भटहट चौकी पहुंची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी। बुधवार को चौकी पर दोनों पत्नियों और पति को बुलाया गया। पंचायत के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। दोनों पत्नियां पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं, जिससे कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई।

अंत में पंचायत के बाद पति ने दूसरी पत्नी के साथ रहने का निर्णय लिया। यह सुनते ही पहली पत्नी भावुक हो गई और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कहते हुए वहां से चली गई। चौकी इंचार्ज मदन मोहन तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें