जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे उसकी बेटी किसी काम से घर से बाहर निकलकर खेत की तरफ जा रही थी। इस बीच उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे पकड़ लिया। फिर अपने दो दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को पकड़कर जबरदस्ती खेत की तरफ ले गए और फिर वहां बारी-बारी से तीनों से नाबालिग से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। इस बीच किशोरी की हालत बिगड़ने और वो चीखने लगी। किशोरी की तेज आवाज सुनकर आरोपी डर गए। उन्हें आशंका हो गई कि आवाज सुनकर कोई आ ना जाए। फिर तीनों उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। फिलहाल मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ