फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव सेंकने के विवाद में किसान को पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 Dec 2019 08:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झंगहा के बरगदवां गांव में बृहस्पतिवार सुबह अलाव सेंकने के विवाद में बेचन (55) को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया, शुक्रवार की सुबह लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वहीं, मारपीट में बेचन की पत्नी समेत कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया जिसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे भीम की तहरीर पर पड़ोसी सोनू, मोनू, जीवन, विजय समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, अन्य की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बरगदवां गांव में बृहस्पतिवार सुबह बेचन अलाव सेंक रहे थे। उनका पड़ोसी जीवन से भूमि का विवाद भी चल रहा है। आग सेंकने के दौरान ही जीवन के परिवार के लोगों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि जीवन के परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। मारपीट में बेचन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी सुभावती, भाई रामकयास, मुकेश, चांदनी, भीम, अर्जुन, सूरज को भी चोट आई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बेचन और उनकी पत्नी सुभावती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार भोर में हालत गंभीर होने पर बेचन को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बेचन की मौत की खबर के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें