फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनरेगा सेल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विकास भवन स्थित मनरेगा सेल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग एक एयर कंडीशनर (एसी) से शुरू हुई, जिससे निकला धुआं पूरे कार्यालय में फैल गया। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दीवार पर लगा एसी नीचे गिर गया। आग की लपटों से कुछ कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मेज के हिस्से जल गए। श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कोई सरकारी अभिलेख या महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं जले। विभागीय कर्मचारियों के सहयोग और त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें