फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- होली त्योहार का रखा था सामान

Sun, 01 Mar 2026 10:43 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

मंटू बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बड़हलगंज में लगी दुकान की आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के पटना चौराहे से कालीचौरा मार्ग स्थित नानाजी देशमुख नगर में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से किराना समेत दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंटू बर्नवाल पुत्र अनंत बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

पटाखों में आग लगने से तेज धमाकों के साथ लपटें और अधिक भड़क उठीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें