अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पल्मोनरी विभाग की आईपीडी से एक महिला मरीज अचानक गायब हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में उपचार में विलंब हो रहा था इसलिए वह चली गई, जबकि एम्स का दावा है कि असमर्थ होने की वजह से मरीज की आर्थिक मदद भी की गई थी।
पिछले दिनों पल्मोनरी विभाग में ईशा पाठक (35) नाम से एक मरीज को भर्ती किया गया था। यहां मरीज का उपचार लगातार चल रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अचानक मरीज अपने बेड से लापता हो गई। एम्स प्रबंधन ने काफी तलाशा लेकिन नहीं मिली।