फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता की अनूठी मिसाल: अपना बच्चा समझ कुत्ते के नवजात को लेकर घूम रही बंदरिया, दूध भी पिला रही

Wed, 03 Dec 2025 11:48 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

लोगों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि बंदरिया का अपना नवजात या तो कहीं खो गया है या किसी हादसे में जान गंवा चुका है। उसकी तलाश में बंदरिया जब वार्ड नंबर 9 में पहुंची तो वहां उसे तीन से चार दिन का एक नन्हा कुत्ते का नवजात दिखा। मातृत्व की ममता उमड़ पड़ी और उसने उसे अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद वह उसे छतों, गलियों और पेड़ों पर लेकर घूम रही है।
विज्ञापन
उनवल कस्बे के वार्ड नंबर 9 में कुत्ते के बच्चे के साथ बंदरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 9 व 10 में बीते एक हफ्ते से एक अनोखा दृश्य लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक बंदरिया चार दिन के कुत्ते के नवजात को अपने सीने से लगाए दिनभर घूम रही है। वह न सिर्फ उसे गोद में संभाल रही है, बल्कि उसे अपना दूध भी पिला रही है। यह अनोखा दृश्य बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि बंदरिया का अपना नवजात या तो कहीं खो गया है या किसी हादसे में जान गंवा चुका है। उसकी तलाश में बंदरिया जब वार्ड नंबर 9 में पहुंची तो वहां उसे तीन से चार दिन का एक नन्हा कुत्ते का नवजात दिखा। मातृत्व की ममता उमड़ पड़ी और उसने उसे अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद वह उसे छतों, गलियों और पेड़ों पर लेकर घूम रही है।
विज्ञापन

बच्चों ने जब बंदरिया को नवजात के साथ देखा तो शोर मचाया। कुछ ने ईंट चलाकर नवजात को छुड़ाने की कोशिश भी की। लेकिन बंदरिया ने उसे और कसकर पकड़ लिया। दिन में वह एक छत से दूसरी छत पर कूदती-फांदती दिखती है, जबकि रात में बाग में रुकने की बात सामने आई है।

कुत्ते का नवजात भी बंदरिया से बिल्कुल सटकर रहता है, मानो उसे वही उसकी असली मां हो। लोग बंदरिया के इस मातृत्व प्रेम को देखकर आश्चर्यचकित हैं। कई लोग इसे प्रकृति का चमत्कार और ममता की अनूठी मिसाल बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें