गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के गणित संवर्ग के बीएससी और एमएससी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विदाई समारोह नई पीढ़ी को प्रेरित करता है और शैक्षणिक मूल्यों की निरंतरता सुनिश्चित करता है। विभाग के प्रभारी डॉ. सूरज शुक्ल ने जूनियर्स को सीनियर्स से सीखने का संदेश दिया। भौतिकी के प्रभारी डॉ. नीतीश शुक्ल ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।
संचालन भाविनी तिवारी व विशाल यादव ने और आभार ज्ञापन डॉ. पवन पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ. आनंद मिश्र, डॉ. रामपाल मौर्य एवं अनुराधा सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।