फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: कमरे की दीवार तोड़ अंदर घुस गया डंपर, सो रही पुजारिन की मौत- अंदर दबी रह गई

Tue, 20 Jan 2026 03:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जानकारी के अनुसार, रविवार रात लगभग 10:15 बजे मिट्टी लदा डंपर, नौसड़ की ओर से आ रहा था। वह हार्बर्ट बंधा तिराहा के पास देवी मंदिर के पीछे स्थित घर के एक कमरे में घुस गया। यह कमरा मंदिर की पुजारिन अकाली देवी का था। हादसे में कमरे की दीवारें गिर गईं और अकाली देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक वाले ने ट्रकर मारकर दीवार गिरा दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट थाना क्षेत्र के हार्बर्ट बंधे के किनारे मंदिर से सटे घर में रविवार रात अनियंत्रित डंपर घुस गया। इससे कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान पुजारिन अकाली देवी (55) के रूप में हुई। यह उनवल कस्बे के कठैचा बिंदन की रहने वाली थीं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार रात लगभग 10:15 बजे मिट्टी लदा डंपर, नौसड़ की ओर से आ रहा था। वह हार्बर्ट बंधा तिराहा के पास देवी मंदिर के पीछे स्थित घर के एक कमरे में घुस गया। यह कमरा मंदिर की पुजारिन अकाली देवी का था। हादसे में कमरे की दीवारें गिर गईं और अकाली देवी की मौत हो गई।

इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और छानबीन की। स्थानीय लोग हादसे से स्तब्ध हैं और घटना के कारण इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह भी वहां भीड़ जुटी रही। टूटे हुए कमरे में तीन सांप भी दिखे। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें