फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाय बनाते समय गैस लीकेज से लगी आग, तीन दुकानें जलीं

Wed, 13 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह करीब छह बजे चाय बनाते समय गैस लीकेज से भीषण आग लग गई। हादसे में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। सिलिंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पादरी बाजार निवासी पप्पू गुप्ता रेलवे अस्पताल की पश्चिमी दीवार से सटी टिनशेड की दुकान में चाय-नाश्ता बेचते हैं। उनके बगल में पिपराइच के हैदरगंज निवासी रवि की मिट्टी के बर्तनों की दुकान और बौलिया कॉलोनी निवासी संजय कुमार की गैस चूल्हा रिपेयरिंग व गैस रिफिलिंग की दुकान है।
पप्पू गुप्ता के अनुसार, सुबह चाय बनाने के दौरान अचानक गैस रिसाव होने लगा और आग भड़क उठी। आग बुझाने की कोशिश में उनका हाथ झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज लपटों ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक दुकान में रखे दो बड़े और एक छोटे सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सिलिंडर का एक टुकड़ा पास स्थित पुलिस चौकी के समीप जा गिरा। एहतियात के तौर पर असुरन से धर्मशाला जाने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया और वाहनों को यांत्रिक कारखाना मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस चौकी के सामने हो रही गैस रिफिलिंग पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के सामने कुछ दुकानों में अवैध रूप से बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जाती है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर गैस की तेज गंध बनी रहती है। इससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें