फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकली ब्रांडेड सीपीवीसी पाइप की खेप बरामद, तीन दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने शुक्रवार को कंपनी के अधिकारियों और अधिवक्ता डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ के साथ मिलकर धर्मशाला बाजार क्षेत्र में न्यू श्री वैष्णो ट्रेडिंग कंपनी, शिव शक्ति ट्रेडिंग और कमलेश ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस दौरान तीनों स्थानों से बड़ी मात्रा में नकली प्रिंस ब्रांड के सीपीवीसी पाइप बरामद की गई। सभी माल को जब्त कर लिया गया। मामले में तीनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि असली प्रिंस सीपीवीसी पाइप उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य-ग्रेड कच्चे माल से बनाए जाते हैं और उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष तक होती है। जबकि बरामद नकली पाइप सस्ते और गैर-मानक रसायनों से तैयार किए गए थे, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। जब्त किए गए पाइपों पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का कोई वैध प्रमाणन नहीं मिला।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे नकली पाइपों के इस्तेमाल से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका रहती है। कंपनी ने आरोप लगाया कि नकली उत्पाद ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में तीन दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें