फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध कब्जे की जमीन पर बनी फैक्टरी में जड़ा ताला

Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर-15 स्थित एक औद्योगिक भूखंड पर कथित अवैध कब्जे के मामले में गीडा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। भूखंड स्वामी की शिकायत पर बुधवार को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में परिसर पर ताला जड़ दिया। मामले की शिकायत गीडा प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी से भी की गई थी।
विज्ञापन

जनपद आजमगढ़ निवासी उमेश विश्वकर्मा ने गीडा प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 स्थित भूखंड संख्या बी-18 के स्वामी हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने यह भूखंड पटखौली, सहजनवां निवासी शशिकला मौर्य पत्नी राकेश मौर्य को कुछ समय के लिए कार्य करने के लिए दिया था। बाद में राकेश मौर्य ने कथित रूप से भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया। उमेश का यह भी आरोप है कि भूखंड खाली कराने का प्रयास करने पर उन्हें लाइसेंसी असलहा दिखाकर धमकाया जाता था। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 10 सदस्यीय जांच टीम गठित की। जांच के बाद गीडा प्रशासन के लिखित आदेश पर गठित टीम ने गीडा थाना पुलिस की मौजूदगी में औद्योगिक परिसर पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें