फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ, रेलवे मैदान में चला स्वच्छता अभियान

Fri, 02 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में मेगा श्रमदान किया गया। एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सफाई मित्रों और सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने मिलकर क्रिकेट ग्राउंड में सफाई की। झाड़ियों, कूड़े-कचरे और अन्य अवांछित सामग्री को हटाकर निर्धारित स्थान पर उसका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवीश कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा भास्कर माटे, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अम्बरीश प्रकाश पांडेय, मुख्य कारखाना प्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एन ई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सफाई की। रेल प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में कचरे के उचित निस्तारण, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल और रिड्यूस, रीयूज व रीसाइकिल के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर मंडलों में भी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें