फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर दो भाईयों से चार लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 06:48 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके के दो चचेरे भाईयों के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी हो गई। इसी तरह शाहपुर और बड़हलगंज थाने में भी जालसाजी का मामला सामने आया है। तीनों मामले में रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पहला मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। इसमें कज्जाकपुर के रवि प्रताप शुक्ला की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में तथा कथित विश्विद्यालय कर्मी आजाद चौक उमाशंकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू और संजय पांडेय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। रवि ने तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा मिहिर और भतीजा सूर्य नारायण शिक्षित बेरोजगार हैं।

एयरपोर्ट के पास रहने वो परिचित ने संजय पांडेय ने बताया कि उसके करीबी मित्र उमाशंकर त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय में काम करते हैं। मेरे बेरोजगार बेटे और भतीजे को वह विश्वविद्यालय में नौकरी दिलवा देंगे। संजय के कहने पर कई बार में चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर अब दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें