खोराबार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशाेरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि पुत्री खोराबार क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। शनिवार को वह रोज की तरह घर से स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल के गेट के पास पहले से मौजूद दो युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।