फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती टंकी पर चढ़ चिल्लाई...गांव वालों ने शादी कराई

Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

युवती काफी देर तक टंकी पर खड़े होकर अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान युवती के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी के समझाने और पुलिस के भरोसा दिलाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेम विवाह की जिद को लेकर जोतबगही गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह कहीं और शादी तय होने से परिजनों से नाराज थी। युवती को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। गांव वालों और पुलिस ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शाम को मंदिर में प्रेमी से शादी करा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक टंकी पर खड़े होकर अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान युवती के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी के समझाने और पुलिस के भरोसा दिलाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिवार ने उसकी शादी इसी महीने कहीं और तय कर दी थी, जिससे वह नाराज थी। युवती का कहना था कि वह उसी युवक से विवाह करना चाहती है, जिससे वह प्रेम करती है।

परिवार के निर्णय के विरोध में उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई।

ग्राम प्रधान की पहल पर करा दी गई शादी
ग्राम प्रधान दयानंद की पहल पर दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें अंतत: प्रेमी युगल की शादी के लिए सहमति बन गई। शाम को मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि युवती को समझाकर नीचे उतारा गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

महराजगंज और सिद्धार्थनगर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे दो युवक
सोमवार को भी इस तरह के दो मामले आए थे। महराजगंज में सोमवार को महदेईया गांव का युवक नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। सात घंटे तक समझाने के बाद वह नीचे उतरा। युवक पहले चोरी-छिपे शादी कर चुका था लेकिन लड़की के परिजन उसे वापस ले गए और दूसरी जगह शादी तय कर दी थी।

पुलिस युवक को थाने ले गई थी। वहीं, सिद्धार्थनगर के इंद्रीग्रांट निवासी विशाल चौहान प्रेमिका के बात बंद करने और शादी तय होने से नाराज होकर पिपरा मुर्गिहवा के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। उसने हंगामा किया। पुलिस और ग्रामीणों ने दो घंटे समझाया। आश्वासन पर वह उतरा। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें