धुरियापार । उरुवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस थानाध्यक्ष उरुवा अरविन्द कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समाधान दिवस पर राजस्व से जुड़ा एक मामला आया। जिसको संबंधित हल्का लेखपाल व पुलिस को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।
इस मौके पर एसएसआई कविन्द्रनाथ सिंह, रवि चौधरी, विनय पाण्डेय, अरशद खान, दीपक पाण्डेय, लेखपाल श्रीराम, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद