गोला। उपनगर के वार्ड संख्या 10, रानीपुर स्थित सरयू नहर में मंगलवार दोपहर एक मैजिक वाहन पलट कर नहर में गिर गया। हादसे में वाहन चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मैजिक में पानी का पाउच लादकर तहसील रोड से नहर होते हुए गोला-कौड़ीराम रोड की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक अन्य वाहन आ गया, जिसे साइड देने की कोशिश में मैजिक असंतुलित होकर नहर में पलट गया। वाहन में लदे लगभग 10 से अधिक पानी के बोरे नहर में बह गए और चालक नहर में गिरकर घायल हो गया। इस दौरान दूसरे वाहन का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और भागे हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।