फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली गई मासूम की जान: चालीस फीट की ऊंचाई से बालक गिरा, मौत- सुरक्षा इंतजाम पर लोगों ने उठाए सवाल

Sun, 15 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

खेल-खेल में अरुण ने खींचे जा रहे तार को पकड़ लिया। इससे वह करीब 40 फीट की ऊंचाई तक उठ गया। हाथ छूटते ही अरुण नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में शनिवार दोपहर खेलते समय अरुण पटेल (10) की मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे हुई, जब अरुण गांव के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय बुटवल पावर ग्रिड की लाइन का तार खींचा जा रहा था।

विज्ञापन


खेल-खेल में अरुण ने खींचे जा रहे तार को पकड़ लिया। इससे वह करीब 40 फीट की ऊंचाई तक उठ गया। हाथ छूटते ही अरुण नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पावर ग्रिड के तार खींचने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। बच्चों को दूर रखने के लिए कोई घेराबंदी या चेतावनी नहीं थी। लोग लापरवाही पर नाराज हैं और प्रशासन से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर जांच में सुरक्षा में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि निर्माण या मरम्मत कार्यों के आसपास बच्चों को दूर रखें ताकि इस तरह के दुखद हादसे दोबारा न हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें