फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की रिवाल्वर चोरी मामले में बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पैतृक आवास से गायब हुई थी 32 बोर की रिवाल्वर, चार साल तक तलाश के बाद भी नहीं चला पता
विज्ञापन


- दुरुपयोग की आशंका जताते हुए खजनी थाने में दी तहरीर


गोरखपुर। संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद कुमार त्रिपाठी की लाइसेंसी 32 बोर की रिवाल्वर चोरी हो गई थी। पैतृक आवास से गायब हुई रिवाल्वर का चार साल तक पता नहीं चलने पर उनके बड़े बेटे मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने रविवार को खजनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सांसद के वारिस हैं। उनके पिता के नाम तत्कालीन जिलाधिकारी, गोरखपुर की ओर से 32 बोर की रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। लाइसेंस पर रिवाल्वर का नंबर एफजी-13966/32 दर्ज है। पूर्व सांसद का निधन 30 जून 2021 को हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनके निजी सामान और जरूरी दस्तावेजों की छानबीन की तो शस्त्र लाइसेंस की मूल पुस्तिका मिल गई, लेकिन उस पर दर्ज रिवाल्वर नहीं मिली। परिजन ने घर, अलमारी और बैंक लॉकर के साथ ही पूर्व परिचित गन हाउस तक में तलाश की, लेकिन रिवाल्वर का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिजन ने आशंका जताई कि रिवाल्वर किसी असामाजिक तत्व के हाथ लगने पर उसका दुरुपयोग हो सकता है। इसी आशंका के चलते पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि खजनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें