फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया-सोनौली फोरलेन सितंबर में होगा हैंडओवर

Tue, 11 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट से सोनौली तक की करीब 80 किलोमीटर लंबी फोरलेन सितंबर महीने में एनएचएआई को सौंप दी जाएगी। करीब 1458 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

इस हाईवे पर कुल 28 फ्लाईओवर बनाए गए हैं। कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक ने मार्च 2023 से फोरलेन बनाने का कार्य शुरू किया था। पहले यह सड़क दो लेन की थी, जिससे वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती थी। चार लेन और सड़क के बीच डिवाइडर बनने के बाद लोगों को सहूलियत मिल रही है। भविष्य में चौड़ीकरण की संभावना को देखते हुए फ्लाईओवर छह लेन के बनाए गए हैं। फ्लाईओवर के किनारे सर्विस लेन भी बनी है।
विज्ञापन


बोलेअधिकारीउम्मीद है कि सड़क अगले महीने हैंडओवर कर दी जाएगी। कहीं-कहीं काम अधूरे हैं। अधूरे छोटे-मोटे काम भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
- केपीएस भदौरिया, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी इंफ्राटेक, कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें