फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

महाराष्ट्र और गुजरात से आए हैं ये लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में शनिवार रात को आई रिपोर्ट में नौ और लोग कारोना संक्रमित मिले हैं। नमूना लेने के बाद ये सभी अपने-अपने गांव में क्वारंटीन थे। ऐसे में अब तक जिले में कुल 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक कि मौत हो गई है। ये सभी लोग महाराष्ट्र और गुजरात से आए हैं।
विज्ञापन

पथरदेवा के सिधावे गांव के दो लोग दस दिन पूर्व मुंबई से घर आये थे। ये गांव के स्कूल में क्वारंटीन थे। शनिवार की रात आई जांच रिपोर्ट में यहां के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। यहां से एक सप्ताह पूर्व भी एक युवक पॉजिटिव मिला था। लार ब्लाक के कुंडौली गांव का एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह भी मुंबई से आया है। पथरदेवा ब्लाक के सकुतई गांव में एक महिला समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों लोग सूरत और एक मुंबई से आया है। महिला अपने परिवार में भी रही है। तेलियाकला और नकइल गांव में एक-एक शख्स पॉजिटव मिला है। बरहज ब्लाक के देईडीहा गांव का एक युवक पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद गांव पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि नौ लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें