जिले नौ लोग कोरोना संक्रमित
हियुवा नेता होम क्वारंटीन अन्य को भेजा गया आइसोलेशन वार्ड
शोहरतगढ़ में भारत माता चौक किया गया सील
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में शोहरतगढ़ के हियुवा नेता सहित जिले में नौ लोग आ गए हैं। हियुवा नेता को होम क्वारंटीन किया गया है जबकि बाकी आठ लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई 50 लोगों की रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें शोहरतगढ़ के हियुवा नेता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, वह लक्षणहीन कोरोना संक्रमण ग्रस्त हैं। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर प्रशासन ने अध्यक्ष के मोहल्ले को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों को तलाश कर सैंपल ले रही है जो प्रतिनिधि के संपर्क में आए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों का भी नमूना लिया गया। जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्र में रहने वाले अन्य आठ कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड पहुंचाया गया। प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वैद्य ने बताया कि मंगलवार को नौ मरीज मिलने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 314 पहुंच गई है। मंगलवार को कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 56 हो गई है। जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।