जिले में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
देवरिया। जिले में संक्रमितों की संख्या फिर धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या 6504 हो गई है। अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 119 हैं। पिंडी, बरनही खास, आजाद नगर के दो-दो तथा तिवई, अमेठी व गरुलपार के एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से घर से बाहर निकलने से पहले मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।