गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 17 मई से विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोरखपुर की 82 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि आठ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
निरस्तीकरण
- 17 मई से 8 जून तक 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी और इन्हीं तिथियों में 05092 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
- 17 मई से 8 जून तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 18 मई से 8 जून तक 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों में 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर।
- 16 मई से 7 जून तक 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों में 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस।
- 17 मई से 8 जून तक 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों में 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस।
- 16 मई से 7 जून तक 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों में 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस।
- 3 जून को 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी और 5 जून को 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी।
- 28 मई एवं 4 जून को 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष गाड़ी और 27 मई एवं 3 जून को 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी।
- 28 मई एवं 4 जून को 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी और 27 मई एवं 3 जून को 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी ।
- 30 मई से 7 जून तक 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और 3 से 10 जून तक 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस।
- 31 मई से 08 जून तक 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस और 1 से 9 जून तक15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस।
- 31 मई से 8 जून तक 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस और इन्हीं तिथियों में 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 31 मई एवं 7 जून को 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस और 1 एवं 8 जून को 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 31 मई, 2,3, 5, 6 एवं 7 जून को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस और 1, 3, 4, 6, 7 एवं 8 जून को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 1 एवं 8 जून को 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 3 एवं 10 जून को 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 7 एवं 8 जून को 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस और 8 एवं 9 जून को 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।
- 7 जून को 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस और इसी तिथि को 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस।
- 11 जून को12588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस और 6 जून को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस।
- 16 मई से 8 जून तक 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस और 16 मई से 8 जून तक 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस।