फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 80 हजार छात्रों को डिग्री के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 30 Jun 2023 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गोविवि में छपाई नहीं होने से नहीं मिल रही डिग्री
विज्ञापन

-दीक्षांत समारोह के बाद भी छात्रों को डिग्री नहीं उपलब्ध कराई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोविवि से संबंद्ध एक महाविद्यालय से स्नातक की सत्र 2021-22 में परीक्षा दिये रंजीत कुमार को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विश्वविद्यालय में आवेदन कर रखा है। अंक पत्र तो उनको मिल गया लेकिन डिग्री के लिए वह चक्कर लगा रहे हैं।

गोविवि में डिग्री के लिए परेशान होने वाले वह अकेले नहीं है। उनके जैसे तकरीबन 80 हजार छात्र-छात्राएं डिग्री के लिए विवि के प्रशासनिक भवन का चक्कर लगा रहे हैं। उनको दीक्षांत समारोह के बाद डिग्री मिलने की उम्मीद थी लेकिन अभी उनको और इंतजार करना पड़ेगा। विवि से जुड़े सूत्रों के मुताबिक डिग्री की छपाई नहीं होने से अभी उनको 10 से 15 दिन तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गोविवि व उससे संबंद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 में करीब 82831 विभिन्न विषयों से स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलनी है। उनको अंक पत्र तो मिल गया लेकिन डिग्री नहीं मिलने से वह परेशान है। किसी को नौकरी के लिए डिग्री की जरूरत है तो किसी को आगे की पढ़ाई के लिए डिग्री चाहिए। विवि का दीक्षांत समारोह 28 जून को संपन्न हो गया। उनको उम्मीद है कि अब डिग्री मिल जाएगी लेकिन अभी उनको अभी निराशा मिलती ही दिख रही है।
यह है छात्र-छात्राओं की स्थिति

सत्र 2021-22 में स्नातक व स्नातकोत्तर की कुल 82831 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जानी है। इसमें विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या 7908 और संबंद्ध महाविद्यालय में छात्रों की संख्या 74923 है।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 के उन छात्रों को जिनको मेडल दिया गया है, उन्हें डिग्री प्रदान कर दी गई है। शेष छात्रों को भी जल्द डिग्री उपलब्ध करा दी गई है। आवेदन करने पर दस दिन में डिग्री प्रदान कर दी जाएगी।

राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक, गोविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें