फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन रिफंड के नाम पर मोबाइल हैक कर 75 हजार की ठगी

Fri, 01 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं पीड़िता
विज्ञापन



गुलरिहा। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सिस्टर इंचार्ज का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके खाते से 75 हजार रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में तैनात सिस्टर इंचार्ज मधुलता सिंह मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित टाइप-2 आवास में रहती हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने गूगल के माध्यम से नंबर खोजकर कॉल किया था और सामान वापस करने के बावजूद रिफंड न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उन्हें एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 75,546 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तुरंत गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान नंबर पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध एप डाउनलोड करने से बचें ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें