फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 74 महादानियों ने दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तेज गर्मी के बावजूद जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी और वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत 74 महादानियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसमें 50 लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित बाल रोग संस्थान और 24 लोगों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे से पहले ही शिविर में रक्तदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चलता रहा। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे और एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने शिविर का उदघाटन किया। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके सुमन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जेपी सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। शिविर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने भी रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई की गई। रक्तदान शिविर में काउंसलर गीता यादव, संजय कुमार, राजदेव पांडेय, रामेश्वर पांडेय, उमेश चंद्र यादव, यशवंत राय, प्रदीप गौड़, ब्रह्मा सिंह, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
डॉक्टरों व एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड बाल रोग सेवा संस्थान में आयोजित शिविर में 50 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, छात्र-छात्राओं के अलावा राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने किया। एसआईसी डॉ. कंचन श्रीवास्तव, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा, पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी और काउंसलर मीनाक्षी मिश्रा ने काउंसलिंग कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इंडियन रेडक्रास सोसायटी व सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा का रहा सहयोग

जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। संगठन के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव व मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, डॉ. विनीश मणि त्रिपाठी, विवेक जायसवाल, आदित्य निगम, ज्ञानेंन्द्र ओझा, पुष्पराज दूबे, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष ई. मनोज सिंह, संयोजक सुधीर सिंह, अनिल सिंह, रश्मि सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य धीरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें