फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 74,481 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, 410 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, सर्वाधिक 230 कला संकाय से
विज्ञापन

- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता, नीति आयोग के सदस्य प्रो. वीके सारस्वत होंगे मुख्य अतिथि

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में इस बार कुल 74,481 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें 51,193 छात्राएं (68.73 प्रतिशत) तथा 23,288 छात्र (31.27 प्रतिशत) शामिल हैं। बुधवार को परीक्षा समिति ने पदकों पर मुहर लगा दी।
समारोह में 73 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 56 छात्राएं और 17 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय के 71 स्वर्ण पदकों में से 56 छात्राओं व 15 छात्रों को स्वर्ण पदक मिलेंगे। वहीं 87 डोनर पदकों में 80 छात्राओं और सात छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर 410 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। इनमें 197 छात्राएं और 213 छात्र शामिल हैं। संकायवार पीएचडी में कला संकाय के सर्वाधिक 230 शोधार्थियों को उपाधि मिलेगी। इसके अलावा विज्ञान संकाय के 108, शिक्षा के 26, वाणिज्य एवं विधि के 19-19 व कृषि संकाय के आठ शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।
छह अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह को लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें स्वर्ण पदकों के लिए विद्यार्थियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। नीति आयोग के सदस्य प्रो. वीके सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्टता का उत्सव है। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वास है कि सभी उपाधि एवं पदक प्राप्तकर्ता राष्ट्र और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह दीक्षांत विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान की समृद्ध परंपरा का प्रतीक बनेगा।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें