फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टीईटी आज से, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन दिन होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जिले में दो से चार जुलाई तक शिक्षक चयन पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) होगी। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर करीब 72,020 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 12 बजे एवं दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पर्यटन भवन में डबल लॉक बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी की जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आज से चलेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो से पांच जुलाई तक चार जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें दो से पांच जुलाई के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 02 से 05 जुलाई तक गोरखपुर से शाम 6:30 बजे चलकर देर रात लखनऊ जं 12:35 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 05032 लखनऊ जं-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 02 से 04 जुलाई तक लखनऊ जं. से देर रात 01:30 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।


05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 01 से 03 जुलाई तक वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर देर रात 01:00 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 02 से 04 जुलाई तक गोरखपुर से देर रात 02:00 बजे चलेगी और वाराणसी सिटी सुबह 07:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित कोच लगाये जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें