फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां विद्यालय से अनुपस्थित मिले सात शिक्षक, शिक्षाधिकारी ने रोका वेतन

Sat, 29 Aug 2020 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक में शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पांच प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कई शिक्षक विद्यालयों में मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले सात शिक्षकों समेत दो अनुचर और दो शिक्षामित्रों के एक से लेकर तीन दिनों का वेतन खंड शिक्षाधिकारी ने रोक दिया।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी बीके राय सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय अवराई पहुंचे। जहां सहायक अध्यापक रीना यादव व अनुचर पारितोष कुमार बगैर किसी सूचना के दो दिनों से तथा प्राथमिक विद्यालय अवराई में सहायक अध्यापिका पूनम कुमारी, कर्मवीर शर्मा व शिक्षामित्र बेबी सिंह दो दिनों से विद्यालय नहीं आए थे।

प्राथमिक विद्यालय खड़हादेउर में सहायक अध्यापक अनूप कुमार मद्धेशिया व शिक्षामित्र पुष्पा सिंह एक दिन, प्राथमिक विद्यालय डिग्घी में सहायक अध्यापक पुष्पलता मौर्य तीन दिनों से बगैर किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिग्घी में सहायक अध्यापक शिखा सिंह, प्रकाश चंद्र तथा अनुचर राम निरंजन त्रिपाठी भी बिना किसी सूचना के तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

‘शिक्षकों को शीघ्र ज्वाइन कराएं विद्यालय प्रबंधन’
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा चयनित अभ्यर्थी को यदि संस्था प्रबंधक के द्वारा तत्काल कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाता है तो प्रबंध समिति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यदि चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण करने के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो उसके स्थान पर मेरिट से अगले अभ्यर्थी को ज्वाइन कराने के लिए निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक कुल पांच प्रवक्ता तथा 14 सहायक अध्यापक समेत कुल 19 शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें