पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गोरखपुर जिले में हरियाली की नई इबारत लिखी गई। प्रकृति प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं और सरकारी विभागों ने मिलकर एक दिन में 7.59 लाख पौधे रोपे। ‘एक पौधा, एक जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ लोगों ने संरक्षण की भी शपथ ली।
पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गोरखपुर के प्रकृति प्रेमियों ने जिले में पौधरोपण किया। सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ व्यक्ति स्तर पर भी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेकर 7.5 सात लाख पौधरोपण किया।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग ने 4.29 लाख पौधे रोपे हैं, यह अन्य सभी विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस मौके पर सभा-संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।