काउंसिलिंग के पहले दिन दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगले चरण में विद्यालय का आवंटन होगा, इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए काउंसिलिंग स्थल पर दो एलईडी लगाई जाएंगी। अभ्यर्थी की तरफ से कमरे में जिस विद्यालय का चयन किया जाएगा। वो बाहर स्क्रीन पर भी नजर आएगा।
किस क्रमांक की कहां होगी काउंसिलिंग
- बीएसए दफ्तर (चैनल के दक्षिण)- समस्त शिक्षा मित्र (महिला और पुरुष), सामान्य महिला क्रम संख्या 86 से 153 अंक तक, समस्त एससी महिला
- बीएसए दफ्तर (चैनल के उत्तर)- ओबीसी महिला क्रम संख्या 1-110 और 111 से 217 तक, सामान्य महिला क्रम संख्या 1-85 तक
- स्वामी विवेकानंद हाल- समस्त एसटी, विशेष आरक्षण, सामान्य पुरुष क्रम संख्या 1-100 तक
- राधा कृष्णन हाल- सामान्य पुरुष क्रम संख्या 101 से 142 तक, ओबीसी पुरुष वर्ग में क्रम संख्या 201 से 247 तक, ओबीसी 101-200 तक
- रविंद्रालय हाल- एससी पुरुष क्रम संख्या 1-80 तक, एससी 81-166 तक